सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र में दो सड़क हादसों में किशोरी सहित तीन लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
मढ़नई निवासी बाइक सवार गुलफाम और रोशनी को सादाबाद-मथुरा रोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। वही कुरसंडा निवासी धर्मेंद्र की बाइक अचानक रोड पर आए गोवंश से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद पहुंचाया जहां चिकित्सक द्वारा उसका भी उपचार किया गया।