Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

रूपवास के मेले में नोटँकी #explorar #duet #explorarpage #cricket #facts #soloviolinist #flutegirl

Bharatpur, Bharatpur | Jan 27, 2026

MORE NEWS

#भरतपुर_में_ऑनलाइन_जंगलराज..
भरतपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर "जंगल राज" जैसा माहौल चल रहा है। हर कोई लाइव आकर "सबसे बड़ा डॉन कौन?" नामक की प्रतियोगिता में शामिल हो रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वालों की वीडियो में हर प्रकार की अभद्रता, गा*ली ग*लौच, मारने, काटने, आग लगाने की धमकियों का प्रयोग हो रहा है, लेकिन भरतपुर पुलिस इन फेसबुक के "ऑनलाइन डॉनो" पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। प्रतियोगिता का ताजा वीडियो अब सेवर थाने में आग लगाने और भरतपुर को जाम करने का आया है।

#भरतपुर_में_ऑनलाइन_जंगलराज.. भरतपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर "जंगल राज" जैसा माहौल चल रहा है। हर कोई लाइव आकर "सबसे बड़ा डॉन कौन?" नामक की प्रतियोगिता में शामिल हो रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वालों की वीडियो में हर प्रकार की अभद्रता, गा*ली ग*लौच, मारने, काटने, आग लगाने की धमकियों का प्रयोग हो रहा है, लेकिन भरतपुर पुलिस इन फेसबुक के "ऑनलाइन डॉनो" पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। प्रतियोगिता का ताजा वीडियो अब सेवर थाने में आग लगाने और भरतपुर को जाम करने का आया है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 9, 2026

#भरतपुर_क्रिकेट_संघ_सस्पेंड..
भरतपुर। जिला क्रिकेट संघ को सस्पेंड किया। यह कार्रवाई जिला संघ के सचिव के खिलाफ बाहरी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने, प्रतिबंधित खिलाड़ियों का प्रतिबंध हटने के बाद भी मौका न देने, चयन के बदले पैसे मांगने और महिला खिलाड़ियों द्वारा गंभीर शिकायतें दर्ज कराने के बाद की गई है।

#भरतपुर_क्रिकेट_संघ_सस्पेंड.. भरतपुर। जिला क्रिकेट संघ को सस्पेंड किया। यह कार्रवाई जिला संघ के सचिव के खिलाफ बाहरी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने, प्रतिबंधित खिलाड़ियों का प्रतिबंध हटने के बाद भी मौका न देने, चयन के बदले पैसे मांगने और महिला खिलाड़ियों द्वारा गंभीर शिकायतें दर्ज कराने के बाद की गई है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 9, 2026

#भरतपुर_के_बेटे_को_श्रद्धांजलि..
भरतपुर। शहर की संजय नगर कॉलोनी निवासी आईटीबीपी के सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह का मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बिहार के छपरा में तैनात विजय सिंह पिछले दिनों लूज मोशन की शिकायत के बाद बीमार हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था और 7 जून को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आज जैसे ही उनका पार्थिव देह भरतपुर पहुंचा, तो पूरा माहौल "सब इंस्पेक्टर विजय सिंह अमर रहे" के नारों से गूंज उठा, जिसके बाद नम आंखों से और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

#भरतपुर_के_बेटे_को_श्रद्धांजलि.. भरतपुर। शहर की संजय नगर कॉलोनी निवासी आईटीबीपी के सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह का मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बिहार के छपरा में तैनात विजय सिंह पिछले दिनों लूज मोशन की शिकायत के बाद बीमार हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था और 7 जून को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आज जैसे ही उनका पार्थिव देह भरतपुर पहुंचा, तो पूरा माहौल "सब इंस्पेक्टर विजय सिंह अमर रहे" के नारों से गूंज उठा, जिसके बाद नम आंखों से और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 9, 2026

#राहत_वाली_आंधी_और_बारिश..
भरतपुर। शहर में आज सुबह से ही सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के बीच अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ​इसी बीच शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मौसम बदलते ही लोगों के मोबाइल पर तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट प्राप्त हुआ। अलर्ट जारी होने के कुछ ही देर बाद जिले में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। आंधी के बाद आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। हालांकि यह बारिश महज 5 मिनट तक ही चली और फिर थम गई, लेकिन इसके बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया। दिनभर की तपिश झेल रहे स्थानीय लोगों को इस आंधी-बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

#राहत_वाली_आंधी_और_बारिश.. भरतपुर। शहर में आज सुबह से ही सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के बीच अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ​इसी बीच शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मौसम बदलते ही लोगों के मोबाइल पर तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट प्राप्त हुआ। अलर्ट जारी होने के कुछ ही देर बाद जिले में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। आंधी के बाद आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। हालांकि यह बारिश महज 5 मिनट तक ही चली और फिर थम गई, लेकिन इसके बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया। दिनभर की तपिश झेल रहे स्थानीय लोगों को इस आंधी-बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 9, 2026

*भरतपुर जिले की सीनियर महिला क्रिकेट टीम घोषित* 
      *नीतू शर्मा कप्तान व लावण्या शर्मा उप कप्तान होंगी व अनीता सिंह मैनेजर व देवेंद्र सिंह कालू को कोच नियुक्त किया गया है।*

भरतपुर / राज्यस्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के चयनकर्ताओं सूरज शर्मा, नरेश खत्री, कृष्ण स्वरूप शर्मा लंकेश, प्रेम सिंह व पंकज गोयल के द्वारा जिले की 16 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि टीम चयन के लिए अपनाई गई एक दिवसीय चयन प्रक्रिया के बाद भरतपुर जिले की टीम निम्न प्रकार घोषित की गई है टीम का कप्तान नीतू शर्मा एवं उपकप्तान लावण्या शर्मा को बनाया गया है बाकी टीम में वेदिका सिंह, नेहा सैनी,पूनम चौहान,स्नेहा सिंनसिनवार, अनुष्का सोलंकी, वसुंधरा चौधरी, कीर्ति सिंह, पल्लवी कुमारी, आरती चौधरी, दिव्या फौजदार, खुशी चौधरी, यशवी फौजदार, आकृति, हरगुन कौर,तनु फौजदार को टीम में शामिल किया गया है एवं टीम के मैनेजर अनीता सिंह व कोच देवेंद्र सिंह कालू को नियुक्त किया गया है सचिव ने यह भी बताया कि टीम की सभी महिला खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ भरतपुर द्वारा कलर ड्रेस व कैप दिया गया है टीम का पहला मैच 10 जून को जयपुर से तथा दूसरा मैच 11 जून को बीकानेर से एवं तीसरा और अंतिम लीग मैच 12 जून को धौलपुर से होगा यह प्रतियोगिता टी-20 लीग मैच के आधार पर सफेद बॉल से रंगीन ड्रेस में जयपुर में खेली जायेगी टीम के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया उपाध्यक्ष राजकुमार जैन व अजय कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता सदस्य वीनू सिंह, रविंद्र कौमारियाँ, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, राहुल लोहिया, त्रिलोकी नाथ शर्मा, ज्ञानू जघीना, एडवोकेट जितेंद्र गुर्जर, एडवोकेट उत्तम सिंह, अवधेश खटाना, एडवोकेट अमित सिंह, अंकुर शर्मा, रूपेंद्र मोहन, एडवोकेट गिरीश शर्मा  व वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए टीम को जयपुर के लिए रवाना किया।

*भरतपुर जिले की सीनियर महिला क्रिकेट टीम घोषित* *नीतू शर्मा कप्तान व लावण्या शर्मा उप कप्तान होंगी व अनीता सिंह मैनेजर व देवेंद्र सिंह कालू को कोच नियुक्त किया गया है।* भरतपुर / राज्यस्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के चयनकर्ताओं सूरज शर्मा, नरेश खत्री, कृष्ण स्वरूप शर्मा लंकेश, प्रेम सिंह व पंकज गोयल के द्वारा जिले की 16 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि टीम चयन के लिए अपनाई गई एक दिवसीय चयन प्रक्रिया के बाद भरतपुर जिले की टीम निम्न प्रकार घोषित की गई है टीम का कप्तान नीतू शर्मा एवं उपकप्तान लावण्या शर्मा को बनाया गया है बाकी टीम में वेदिका सिंह, नेहा सैनी,पूनम चौहान,स्नेहा सिंनसिनवार, अनुष्का सोलंकी, वसुंधरा चौधरी, कीर्ति सिंह, पल्लवी कुमारी, आरती चौधरी, दिव्या फौजदार, खुशी चौधरी, यशवी फौजदार, आकृति, हरगुन कौर,तनु फौजदार को टीम में शामिल किया गया है एवं टीम के मैनेजर अनीता सिंह व कोच देवेंद्र सिंह कालू को नियुक्त किया गया है सचिव ने यह भी बताया कि टीम की सभी महिला खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ भरतपुर द्वारा कलर ड्रेस व कैप दिया गया है टीम का पहला मैच 10 जून को जयपुर से तथा दूसरा मैच 11 जून को बीकानेर से एवं तीसरा और अंतिम लीग मैच 12 जून को धौलपुर से होगा यह प्रतियोगिता टी-20 लीग मैच के आधार पर सफेद बॉल से रंगीन ड्रेस में जयपुर में खेली जायेगी टीम के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया उपाध्यक्ष राजकुमार जैन व अजय कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता सदस्य वीनू सिंह, रविंद्र कौमारियाँ, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, राहुल लोहिया, त्रिलोकी नाथ शर्मा, ज्ञानू जघीना, एडवोकेट जितेंद्र गुर्जर, एडवोकेट उत्तम सिंह, अवधेश खटाना, एडवोकेट अमित सिंह, अंकुर शर्मा, रूपेंद्र मोहन, एडवोकेट गिरीश शर्मा व वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए टीम को जयपुर के लिए रवाना किया।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 9, 2026