उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आभूषण की दुकान से कथित तौर पर Gold की दो चेन लेकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान दोनों बिजली के पोल से टकरा गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंद्रेश और प्रिंस के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के बैग से 3 तमंचे, 3 पिस्टल, एक दरांती और कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
.
.
.
.
#Azamgarh #AzamgarhNews #UPNews #CrimeNews #GoldChain #JewelleryShop #PoliceAction #Arrested #CrimeInUP #ViralVideo #UttarPradesh #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 19, 2026