मध्य प्रदेश के गुना के गुलाबगंज क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों और केंद्रीय मंत्री व गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तीखी बातचीत का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत को लेकर सिंधिया को आवेदन सौंपा और कहा कि यदि सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे चुनाव में वोट नहीं देंगे। इस पर सिंधिया ने जवाब देते हुए कहा, “ये भाषा मेरे साथ कभी उपयोग मत करना।” उन्होंने लोगों से आवेदन देने और समस्या के समाधान की जिम्मेदारी लेने की बात कही।
रिपोर्टों के मुताबिक, इसके बाद गुलाबगंज रोड के निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने और अधिकारियों को प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
.
.
.
.
#Guna #GunaNews #JyotiradityaScindia #Scindia #MadhyaPradesh #RoadIssue #Gulabganj #ViralVideo #RoadNahiToVoteNahi #MPNews #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 19, 2026