Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image
image
image

नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के अवसर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 जून 2026 को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में छात्राओं के बीच नशामुक्ति विषय पर निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा समाज में जनजागरूकता की आवश्यकता जैसे विषयों पर उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश दिया, जबकि निबंध एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के उपरांत सभी छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। *प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—* *निबंध प्रतियोगिता* - प्रथम पुरस्कार – रिया कुमारी, कक्षा 12वीं - द्वितीय पुरस्कार – कुमारी संस्कृति, कक्षा 10वीं (बी) - तृतीय पुरस्कार – आकृति कुमारी, कक्षा 10वीं (सी) *चित्रकला प्रतियोगिता* - प्रथम पुरस्कार – कृति कुमारी, कक्षा 12वीं - द्वितीय पुरस्कार – प्रिया भारती, कक्षा 10वीं (सी) - तृतीय पुरस्कार – नेहा कुमारी, कक्षा 9वीं (एफ) *वक्तृत्व प्रतियोगिता* रिया कुमारी, कक्षा 12वीं अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026

MORE NEWS

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन, 116 अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन।

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत आज दिनांक 25.06.2026 को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा श्री सुनील कुमार सुमन, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रकाश प्रिय रंजन, अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, रजौली श्री रोहित कुमार जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्द्धन योजना (NAPS), टूल किट योजना, स्टडी किट योजना, राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल सहित जिला नियोजनालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया। साथ ही युवाओं को कौशल उन्नयन कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

नियोजन मेले में कुल 08 नियोजकों ने भाग लिया, जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 310 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई थी। मेले में कुल 515 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नियोजकों द्वारा 478 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त किए गए, जिनमें से 116 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन स्थल पर ही किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का वातावरण देखा गया।

मेले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), जिला उद्योग केन्द्र, नवादा तथा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC) ने भी भाग लिया। इन संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता विकास, कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा ऋण तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन, 116 अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत आज दिनांक 25.06.2026 को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा श्री सुनील कुमार सुमन, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रकाश प्रिय रंजन, अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, रजौली श्री रोहित कुमार जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्द्धन योजना (NAPS), टूल किट योजना, स्टडी किट योजना, राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल सहित जिला नियोजनालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया। साथ ही युवाओं को कौशल उन्नयन कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। नियोजन मेले में कुल 08 नियोजकों ने भाग लिया, जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 310 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई थी। मेले में कुल 515 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नियोजकों द्वारा 478 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त किए गए, जिनमें से 116 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन स्थल पर ही किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का वातावरण देखा गया। मेले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), जिला उद्योग केन्द्र, नवादा तथा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC) ने भी भाग लिया। इन संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता विकास, कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा ऋण तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026

बच्चों की सुरक्षा एवं पारिवारिक सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित।

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के दिशा-निर्देश पर आज दिनांक 25 जून, 2026 को वृहद आश्रय गृह, नवादा में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की सुरक्षा, देखभाल एवं पारिवारिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "Family Strengthening and Family Based Alternative Care" विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा श्री रीतेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित बाल संरक्षण पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हित में परिवार आधारित देखभाल को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों के संस्थागतकरण की आवश्यकता को कम करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज एवं प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि बच्चों का संरक्षण मुख्य रूप से दो स्तरों पर किया जाता है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल केयर (Non-Institutional Care) के अंतर्गत परिवार के साथ रह रहे जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप, परवरिश एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर परिवार में ही उनका समुचित विकास सुनिश्चित किया जाता है। वहीं इंस्टीट्यूशनल केयर (Institutional Care) के अंतर्गत विभिन्न बाल गृहों में आवासित बच्चों की देखभाल, संरक्षण एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक ने फैमिली स्ट्रेंथनिंग (Family Strengthening) की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि किसी बच्चे के माता अथवा पिता का निधन हो जाता है, तो परिवार आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करता है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चे पर पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म, साइकिल, आयुष्मान कार्ड, आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाया जाना आवश्यक है, ताकि बच्चा अपने परिवार के साथ सुरक्षित वातावरण में रह सके।

उन्होंने फैमिली बेस्ड अल्टरनेटिव केयर (Family Based Alternative Care) के संबंध में बताया कि माता-पिता के निधन अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में बच्चों को सीधे बाल गृह में रखने के बजाय किनशिप केयर (दादा-दादी, चाचा-चाची, मामा-मामी अथवा अन्य निकट संबंधियों द्वारा देखभाल), फॉस्टर केयर, दत्तक ग्रहण (Adoption) तथा फैमिली री-इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिससे बच्चों का समग्र विकास पारिवारिक वातावरण में हो सके।

कार्यक्रम में मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के प्रतिनिधि श्री दीपक सिंह ने परिवार आधारित वैकल्पिक देखभाल की अवधारणा, उसके महत्व एवं जिला स्तर पर संचालित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने चयनित प्रखंडों में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

बच्चों की सुरक्षा एवं पारिवारिक सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के दिशा-निर्देश पर आज दिनांक 25 जून, 2026 को वृहद आश्रय गृह, नवादा में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की सुरक्षा, देखभाल एवं पारिवारिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "Family Strengthening and Family Based Alternative Care" विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा श्री रीतेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित बाल संरक्षण पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हित में परिवार आधारित देखभाल को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों के संस्थागतकरण की आवश्यकता को कम करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज एवं प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि बच्चों का संरक्षण मुख्य रूप से दो स्तरों पर किया जाता है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल केयर (Non-Institutional Care) के अंतर्गत परिवार के साथ रह रहे जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप, परवरिश एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर परिवार में ही उनका समुचित विकास सुनिश्चित किया जाता है। वहीं इंस्टीट्यूशनल केयर (Institutional Care) के अंतर्गत विभिन्न बाल गृहों में आवासित बच्चों की देखभाल, संरक्षण एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर सहायक निदेशक ने फैमिली स्ट्रेंथनिंग (Family Strengthening) की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि किसी बच्चे के माता अथवा पिता का निधन हो जाता है, तो परिवार आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करता है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चे पर पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म, साइकिल, आयुष्मान कार्ड, आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाया जाना आवश्यक है, ताकि बच्चा अपने परिवार के साथ सुरक्षित वातावरण में रह सके। उन्होंने फैमिली बेस्ड अल्टरनेटिव केयर (Family Based Alternative Care) के संबंध में बताया कि माता-पिता के निधन अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में बच्चों को सीधे बाल गृह में रखने के बजाय किनशिप केयर (दादा-दादी, चाचा-चाची, मामा-मामी अथवा अन्य निकट संबंधियों द्वारा देखभाल), फॉस्टर केयर, दत्तक ग्रहण (Adoption) तथा फैमिली री-इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिससे बच्चों का समग्र विकास पारिवारिक वातावरण में हो सके। कार्यक्रम में मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के प्रतिनिधि श्री दीपक सिंह ने परिवार आधारित वैकल्पिक देखभाल की अवधारणा, उसके महत्व एवं जिला स्तर पर संचालित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने चयनित प्रखंडों में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग।

जिलाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुहर्रम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाने वाला पर्व है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, नियंत्रण कक्ष की सक्रियता, ड्रोन, सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिया कि लटकी हुई पेड़ों की शाखाओं की छंटाई सुनिश्चित करें तथा झुके हुए बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करना सुनिश्चित करें। जिन मार्गों से ताजिया जुलूस गुजरेंगे, वहां आवश्यकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रखना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग की टीम को अलर्ट मोड में रखना सुनिश्चित करें। संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) से समन्वय स्थापित कर अस्पतालों में आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस किसी भी जुलूस के आयोजन की अनुमति नहीं होगी तथा सभी लाइसेंसधारी निर्धारित समयानुसार ही जुलूस निकालना सुनिश्चित करेंगे।निर्धारित समय पर जुलूस नहीं निकालने वाले लाइसेंसधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं भविष्य में उन्हें लाइसेंस दिए जाने पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नल-जल योजना एवं चापाकलों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें तथा खराब पड़े जलस्रोतों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करें। 

पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित अंचल अधिकारियों से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से जुलूसों की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखना सुनिश्चित करें तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस वर्ष मुहर्रम पर्व 26 एवं 27 जून, 2026 को दो दिनों तक मनाया जाएगा, जिसके शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिले के कुल 446 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त नवादा सदर अनुमंडल क्षेत्र-1, नवादा सदर अनुमंडल क्षेत्र-2, रजौली अनुमंडल क्षेत्र एवं पकरीबरावां अनुमंडल क्षेत्र में जोनल गश्ती दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु निम्न नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेंगे :-

- जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा – 06324-212261
- पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा – 06324-212263
- अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा सदर – 06324-212238 / 6287891486
- अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 9939503688
- स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, नवादा – 8539969875, 9470003536
- स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, रजौली – 7903777730
- अग्निशमन नियंत्रण कक्ष, नवादा – 06324-212586
- विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा – 7033095811 / 7033095812
- विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 7369001361
- मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष, नवादा – 8544424181 / 9473400617

बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, प्रशिक्षु आईएएस, अपर समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी (नवादा सदर एवं रजौली), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नवादा सदर, रजौली एवं पकरीबरावां), डीसीएलआर, नवादा सदर, स्थापना प्रभारी सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग। जिलाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुहर्रम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाने वाला पर्व है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, नियंत्रण कक्ष की सक्रियता, ड्रोन, सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिया कि लटकी हुई पेड़ों की शाखाओं की छंटाई सुनिश्चित करें तथा झुके हुए बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करना सुनिश्चित करें। जिन मार्गों से ताजिया जुलूस गुजरेंगे, वहां आवश्यकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रखना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग की टीम को अलर्ट मोड में रखना सुनिश्चित करें। संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) से समन्वय स्थापित कर अस्पतालों में आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस किसी भी जुलूस के आयोजन की अनुमति नहीं होगी तथा सभी लाइसेंसधारी निर्धारित समयानुसार ही जुलूस निकालना सुनिश्चित करेंगे।निर्धारित समय पर जुलूस नहीं निकालने वाले लाइसेंसधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं भविष्य में उन्हें लाइसेंस दिए जाने पर भी विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नल-जल योजना एवं चापाकलों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें तथा खराब पड़े जलस्रोतों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित अंचल अधिकारियों से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से जुलूसों की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखना सुनिश्चित करें तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस वर्ष मुहर्रम पर्व 26 एवं 27 जून, 2026 को दो दिनों तक मनाया जाएगा, जिसके शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिले के कुल 446 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त नवादा सदर अनुमंडल क्षेत्र-1, नवादा सदर अनुमंडल क्षेत्र-2, रजौली अनुमंडल क्षेत्र एवं पकरीबरावां अनुमंडल क्षेत्र में जोनल गश्ती दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु निम्न नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेंगे :- - जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा – 06324-212261 - पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा – 06324-212263 - अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा सदर – 06324-212238 / 6287891486 - अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 9939503688 - स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, नवादा – 8539969875, 9470003536 - स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, रजौली – 7903777730 - अग्निशमन नियंत्रण कक्ष, नवादा – 06324-212586 - विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा – 7033095811 / 7033095812 - विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 7369001361 - मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष, नवादा – 8544424181 / 9473400617 बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, प्रशिक्षु आईएएस, अपर समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी (नवादा सदर एवं रजौली), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नवादा सदर, रजौली एवं पकरीबरावां), डीसीएलआर, नवादा सदर, स्थापना प्रभारी सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026

मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च।

मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर रजौली बस स्टैंड, अंसार नगर, मस्तानगंज, सद्भावना चौक, भदौनी, बाबा के ढाबा, गढ़पर मोहल्ला एवं संकटमोचन मंदिर सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना, शांति एवं सौहार्द का संदेश देना तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को कानून-व्यवस्था के प्रति प्रशासन की तत्परता का स्पष्ट संदेश देना था।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व अनुशासन, त्याग एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें।

फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर, डीसीएलआर, नवादा सदर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च। मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर रजौली बस स्टैंड, अंसार नगर, मस्तानगंज, सद्भावना चौक, भदौनी, बाबा के ढाबा, गढ़पर मोहल्ला एवं संकटमोचन मंदिर सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना, शांति एवं सौहार्द का संदेश देना तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को कानून-व्यवस्था के प्रति प्रशासन की तत्परता का स्पष्ट संदेश देना था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व अनुशासन, त्याग एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर, डीसीएलआर, नवादा सदर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026

नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के अवसर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 जून 2026 को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में छात्राओं के बीच नशामुक्ति विषय पर निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा समाज में जनजागरूकता की आवश्यकता जैसे विषयों पर उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश दिया, जबकि निबंध एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के उपरांत सभी छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। *प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—* *निबंध प्रतियोगिता* - प्रथम पुरस्कार – रिया कुमारी, कक्षा 12वीं - द्वितीय पुरस्कार – कुमारी संस्कृति, कक्षा 10वीं (बी) - तृतीय पुरस्कार – आकृति कुमारी, कक्षा 10वीं (सी) *चित्रकला प्रतियोगिता* - प्रथम पुरस्कार – कृति कुमारी, कक्षा 12वीं - द्वितीय पुरस्कार – प्रिया भारती, कक्षा 10वीं (सी) - तृतीय पुरस्कार – नेहा कुमारी, कक्षा 9वीं (एफ) *वक्तृत्व प्रतियोगिता* रिया कुमारी, कक्षा 12वीं अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट ! - Nawada News