प्रभात पट्टन: मुलताई मासोद रोड पर अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करते पकड़ाई पिकअप, 13 नग भरे थे गोवंश, दो की हुई मौत।
प्रभात पट्टन क्षेत्र से लगातार अवैध रूप से गौवंश का परिवहन होने की शिकायत मिलने के बाद मासोद पुलिस ने मुलताई मासोद रोड पर एसजीएम ढाबे के पास से एक पिक अप वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसमे 13 नग गौवंश भरे हुए थे। जिसमे से दो की मौत हो गई। वहीं वाहन को रोकने पर अंधेरे का फायदा उठा कर वाहन चालक मौके से फरार हो गया।मासोद चौकी प्रभारी एसआई बसंत अहाके ने दी जानकारी