प्रभात पट्टन: थाना सांईखेड़ा पुलिस ने गौवंश तस्करी के बिरुल बाजार निवासी फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
गौवंश तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देशो का पालन करते हुए सांईखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर एवं थाना स्टाफ द्वारा गौवंश तस्करी कर रहे आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 05 नग गौवंश को गौशाला पहुंचाया गया था। उक्त घटना मे आरोपीगण मौके से फरार थे, जिन्हे पकड़ने में सफलता मिली है। उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।