प्रभात पट्टन: ग्राम तिवरखेड में पीएम आवास की जानकारी लेने पहुंचे ग्रामीणों से की गई अभद्रता, एसडीएम से की गई शिकायत।
तिवरखेड़ में पीएम आवास की पात्रता पर्ची नहीं होने के कारण ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जब ग्रामीण पंचायत पहुंचे तो सरपंच वंदना जगदीश हुरमाडे एवं पंच पति संजू ठाकरे द्वारा भी जानकारी नहीं दी गयी। उनके द्वारा अभद्रता करते हुए ग्रामीणों के साथ धक्का मुक्की की गई और उन्हे बाहर निकाल दिया गया। यहां तक कि कहा कि आज के बाद पंचायत मे मत आना।