प्रभात पट्टन: अंधे कत्ल का हुआ खुलासा, बिरुल रोड पर मिली थी बुजुर्ग की लाश, रिश्ते के पोते एवं बहू ने गला घोटकर की थी हत्या।
मुलताई बिरूल बाजार रोड पर स्थित खेत की मेढ़ पर 14 अगस्त की 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। जो 26 दिनों से लापता था। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। उपनिरीक्षक अमित पंवार ने बताया विवेचना के दौरान सामने आया कि मृतक प्रेमलाल सतभैये के रिश्ते के पोते और बहु ने गला घोटकर हत्या की है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।