गिरिडीह: सदर SDO ने दी जानकारी, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास के 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के टुंडी रोड स्थित आवास के 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू कर दिया है।मंगलवार को 5 बजे सदर एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने इसकी जानकारी दी।बताया गया कि 5 नवंबर को सहायक अध्यापक संघ के बैनर तले मंत्री के आवास का घेराव कार्यक्रम है। इसे लेकर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।