गिरिडीह: हुट्टी बाजार के समीप गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
हुट्टी बाजार के समीप गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को 10 बजे सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गई. बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव समेत अन्य अतिथियों ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। बताया गया कि देश भर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।