गिरिडीह: बक्सिडीह रोड निवासी एक व्यक्ति डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
बक्सिडीह रोड के रहने वाले कुणाल कुमार डीसी ऑफिस के समीप सड़क हादसे में घायल हो गया। मंगलवार को 1 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। पिंकू दाश का पुत्र कुणाल कुमार बाईक से किसी काम से डीसी ऑफिस की तरफ जा रहा था। इसी बीच डीसी ऑफिस के समीप ही एक टोटो से इसकी बाईक में ठोकर लग गई।