गिरिडीह: कबरीबाद माइंस के पास गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला तस्करी पर छापेमारी
बनियाडीह के सीसीएल क्षेत्र स्थित कबरीबाद माइंस के समीप मंगलवार की सुबह 6 बजे गिरिडीह पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया। बताया गया कि लगातार क्षेत्र में हो रही तस्करी की शिकायतों के बाद में मुफस्सिल थाना पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।