गिरिडीह: गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड से निकली भव्य शोभा यात्रा, शहर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर
सिखो के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर मंगलवार को 3 बजे स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा से गुरूनानक देव जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी, टावर चौक, मकतपुर चौक सहित शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया।शोभा यात्रा में सिख समाज के सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष व बच्चों ने भाग लिया।