गिरिडीह: हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, अस्पताल में पोस्टमार्टम
हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा निवासी नरेश तूरी की ट्रेन से कटने से मौत होने के बाद मंगलवार को 1 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। रेम्बा रेलवे स्टेशन से थोड़ा सा आगे रेलवे ट्रैक में इसका शव पाया गया।बताया गया कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर इसकी मौत हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।