नगर पालिका ने शुक्रवार को ललित सागर बांध क्षेत्र में अमृत 2.0 योजना के तहत अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नवनिर्माण में बाधक तीन अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर निर्माण सामग्री जब्त की गई। अधिशासी अधिकारी मदनलाल सालवी के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने कार्रवाई की।