चन्द्रपुरा: छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया झारखंड बंद, चंद्रपुरा, तेलो में दिखा असर
रांची में जेपीएससी, जेएसएससी एवं सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को सुबह से ही भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का चंद्रपुरा प्रखंड में असर देखने को मिला। बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्रपुरा, दुग्दा, तेलो एवं भंडारीदाह क्षेत्र में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील -