कटंगी: हत्या के मामले में बिहार से कटंगी पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कटंगी पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए अब अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रेस प्रसंग के चलते आरोपी महिला सरिता नामदेव ने अपने प्रेमी इम्तियाज आलम उम्र 26 वर्ष निवासी बरैयाटोला पोस्ट आद्रा थाना आधापुर जिला मोतिहारी बिहार और उसके भाई असलम आलम उम्र 19 वर्ष के साथ पूरी वारदात को अंजाम दिया था।