कटंगी: गैर प्रांत मवेशियों की तस्करी करते पुलिस ने वाहन पकड़ा, चालक हुआ फरार, पाथरवाड़ा में बायपास के पास हुई कार्रवाई
मूक मवेशियों की तस्करी के मामले में कटंगी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कार्रवाई करते हुए 05 मवेशियों को मुक्त करवाया है। जिसमें एक बैल और चार गाय शामिल है। पुलिस ने एक टाटा सफारी वाहन को जब्त किया है। जबकि वाहन चालक मौका मिलते ही फरार हो गया। इस कार्रवाई को खमरिया से खजरी बायपास पर पाथरवाड़ा में अंजाम दिया गया।