कटंगी: पाथरवाड़ा के गायत्री वन में हुई गायत्री परिवार की बैठक, बालाघाट में होगा 251 कुण्डीय गायत्री यज्ञ
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को कटंगी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाथरवाड़ा के गायत्री वन में गायत्री परिवार की बैठक आहुत की गई। मुख्य ट्रस्टी बालाघाट महेश खजांची ने बैठक में आगामी समय में होने वाले राष्ट्र जागरण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें यह बताया गया कि बालाघाट जिले में 30 नवंबर से 04 दिसंबर तक 251 कुंडीय गायत्री यज्ञ होगा।