कटंगी: परसवाड़ाघाट के युवक पर लगा रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले एक युवक पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर परसवाड़ाघाट के रहने वाले 28 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज कर धारा 376, 2 एन, 323, 506 की कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है।