कटंगी: नमामि गंगे अभियान के तहत कटंगी विकासखंड में हुआ पौधारोपण, विधायक सहित सभी विभागों के अफसर ने लगाई हजारों पौधे
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चलाए गए "नमामि गंगे अभियान" के उपलक्ष में विकासखंड कटंगी में बुधवार को विधायक गौरव सिंह पारधी सहित तमाम विभागों के अफसरों ने मिलकर हजारों की संख्या में छायादार फलदार और अन्य औषधीय पौधे लगाए। ग्राम पंचायत की इस अभियान में विशेष भूमिका रही।