कटंगी: जहरीली दवा का सेवन करने से चौखंडी के 50 वर्षीय शख्स की उपचार के दौरान हुई मौत
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चौखंडी के एक 50 वर्षीय शख्स की जहरीली दवा का सेवन करने से उपचार के दौरान सरकारी अस्पताल कटंगी में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चौखंडी निवासी फूलचंद पिता टीकाराम पटले उम्र 50 वर्ष ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाकर भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के बीच मौत हो गई।