पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर लहारहवेली में पुलिस बल ने किया मार्च पास्ट।
लहारहवेली में मुनादी एवं माइक के माध्यम से दी गई निर्वाचन संबंधी सूचनाएं।
लहारहवेली पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान एसडीओपी भांडेर, रिटर्निंग ऑफिसर (RO) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) के नेतृत्व में पुलिस बल की उपस्थिति में मार्च पास्ट किया गया।
मार्च पास्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास का संदेश दिया गया। साथ ही मुनादी एवं माइक के माध्यम से आमजन को निर्वाचन संबंधी आवश्यक सूचनाओं एवं निर्देशों की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।