फर्रुखाबाद: डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने पेश की मिसाल, कार्यालय से बाहर आकर वृद्ध महिला की सुनी समस्या, तत्काल किया समाधान
कमालगंज क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर की निवासी एक वृद्ध महिला, रामदुलारी, अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची थीं। चलने में पूरी तरह असमर्थ रामदुलारी एक पुरानी और जर्जर हो चुकी टूटी व्हीलचेयर के सहारे किसी तरह जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँची थीं। बुधवार 11 AM पर पहुंची। डीएम ने कार्यालय से बाहर आकर शिकायत सुनी और निस्तारण किया, नई व्हीलचेयर भी दी।