Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image
image
image

सामुदायिक भवन एवं गौशाला का अवलोकन ---- सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आज विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित कार्यो एवं गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जनपद श्री दीपक धाकड सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा इस दौरान ग्राम पार्वती बडौदा, बडौदा खुर्द कीजरी एवं अगरा में निर्माण कार्यो की स्थिति का आंकलन करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा ग्राम पार्वती बडौदा में 25 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये, इसके साथ ही उन्होने बडौदा खुर्द कीजरी गौशाला का निरीक्षण भी किया। ग्राम अगरा में भी संचालित निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

MORE NEWS

पनीर एवं दूध के सैैम्पल लिये, जांच के लिए भेजा 
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि इसी क्रम में आज गणेश बाजार श्योपुर स्थित बालाजी दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालक श्री विष्णु सिंहल के समक्ष पनीर एवं देशी घी के सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि डेयरी के निरीक्षण के दौरान लगभग 10 किलो पनीर एवं एक छोटे ड्रम में लगभग 15 किलो देशी घी पाया गया, उक्त दोनो खाद्य सामग्री के सैम्पल लेकर जांच के लिए  राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर विधिसंवत कार्यवाही की जायेगी।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

पनीर एवं दूध के सैैम्पल लिये, जांच के लिए भेजा ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि इसी क्रम में आज गणेश बाजार श्योपुर स्थित बालाजी दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालक श्री विष्णु सिंहल के समक्ष पनीर एवं देशी घी के सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि डेयरी के निरीक्षण के दौरान लगभग 10 किलो पनीर एवं एक छोटे ड्रम में लगभग 15 किलो देशी घी पाया गया, उक्त दोनो खाद्य सामग्री के सैम्पल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर विधिसंवत कार्यवाही की जायेगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

नगरपालिका में तिरंगा शपथ का आयोजन
----
 कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज नगर पालिका श्योपुर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्योपुर श्री नरेंद्र जाटव के निर्देशन में कर्मचारियों ने प्रातः 10 बजे कार्यालय के बाहर एकत्रित हो कर राष्ट्र गीत वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया तथा तिरंगा शपथ ली गई। 

नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान ने बताया कि नगर में सार्वजनिक स्थलों पर भी तिरंगे झंडे लगाए गए। नगरपालिका भवन,गांधी पार्क,जय स्तंभ आदि स्थानों पर तिरंगा थीम की लाइटिंग की गई है। इसके अतिरिक्त नगर में देशभक्ति के वातावरण निर्माण के लिए रथ के माध्यम से शहर में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम आधारित गीतों का प्रसारण किया जा रह है एवं  लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

नगरपालिका में तिरंगा शपथ का आयोजन ---- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज नगर पालिका श्योपुर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्योपुर श्री नरेंद्र जाटव के निर्देशन में कर्मचारियों ने प्रातः 10 बजे कार्यालय के बाहर एकत्रित हो कर राष्ट्र गीत वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया तथा तिरंगा शपथ ली गई। नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान ने बताया कि नगर में सार्वजनिक स्थलों पर भी तिरंगे झंडे लगाए गए। नगरपालिका भवन,गांधी पार्क,जय स्तंभ आदि स्थानों पर तिरंगा थीम की लाइटिंग की गई है। इसके अतिरिक्त नगर में देशभक्ति के वातावरण निर्माण के लिए रथ के माध्यम से शहर में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम आधारित गीतों का प्रसारण किया जा रह है एवं लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

तिरंगा शपथ का आयोजन
प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को
 -----
भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक “हर घर तिरंगा अभियान-2026” व्यापक जनभागीदारी एवं देशभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और निष्ठा की शपथ दिलाई गई। 

इस अवसर पर एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य एवं श्री शिवलाल शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के सामुहिक गायन से हुई। 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगायें और नागरिकों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। 

11 से 13 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, इसी दौरान नगरीय क्षेत्रो में महिला तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। 12 अगस्त को जिला स्तर पर बाइक तिरंगा यात्रा आयोजित होगी, शाम 5 बजे से आयोजित होने वाली बाइक तिरंगा यात्रा में सभी कार्यालय प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, महाविद्यालय के छात्र आदि भाग लेंगे। इसी क्रम में 13 अगस्त को नगर के विभिन्न स्थानों पर एवं ग्रामों में सुविधाजनक स्थलों पर हर घर तिरंगा एवं वंदेमातरम् थीम पर रंगोली बनाई जायेगी। 14 अगस्त को प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला के नेतृत्व में श्योपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा, यह रैली जयस्तभ चौक से शुरू होकर सुबात चौराहा, बडौदा रोड, पटेल चौक से श्रीराम तलाई हनुमान जी मंदिर पर आकर समाप्त होगी। कार्यालयों एवं स्कूलों में तिरंगा थीम पर स्थापित सेल्फी प्वांइट पर सभी अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी अपनी-अपनी सेल्फी लेकर वेबसाइट https://harghartiranga.com पर अपलोड करेंगे। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में भी राष्ट्रगीत का गायन कर तिरंगा शपथ ली गई। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

तिरंगा शपथ का आयोजन प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को ----- भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक “हर घर तिरंगा अभियान-2026” व्यापक जनभागीदारी एवं देशभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य एवं श्री शिवलाल शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के सामुहिक गायन से हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगायें और नागरिकों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। 11 से 13 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, इसी दौरान नगरीय क्षेत्रो में महिला तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। 12 अगस्त को जिला स्तर पर बाइक तिरंगा यात्रा आयोजित होगी, शाम 5 बजे से आयोजित होने वाली बाइक तिरंगा यात्रा में सभी कार्यालय प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, महाविद्यालय के छात्र आदि भाग लेंगे। इसी क्रम में 13 अगस्त को नगर के विभिन्न स्थानों पर एवं ग्रामों में सुविधाजनक स्थलों पर हर घर तिरंगा एवं वंदेमातरम् थीम पर रंगोली बनाई जायेगी। 14 अगस्त को प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला के नेतृत्व में श्योपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा, यह रैली जयस्तभ चौक से शुरू होकर सुबात चौराहा, बडौदा रोड, पटेल चौक से श्रीराम तलाई हनुमान जी मंदिर पर आकर समाप्त होगी। कार्यालयों एवं स्कूलों में तिरंगा थीम पर स्थापित सेल्फी प्वांइट पर सभी अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी अपनी-अपनी सेल्फी लेकर वेबसाइट https://harghartiranga.com पर अपलोड करेंगे। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में भी राष्ट्रगीत का गायन कर तिरंगा शपथ ली गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026