नगरपालिका में तिरंगा शपथ का आयोजन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज नगर पालिका श्योपुर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्योपुर श्री नरेंद्र जाटव के निर्देशन में कर्मचारियों ने प्रातः 10 बजे कार्यालय के बाहर एकत्रित हो कर राष्ट्र गीत वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया तथा तिरंगा शपथ ली गई।
नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान ने बताया कि नगर में सार्वजनिक स्थलों पर भी तिरंगे झंडे लगाए गए। नगरपालिका भवन,गांधी पार्क,जय स्तंभ आदि स्थानों पर तिरंगा थीम की लाइटिंग की गई है। इसके अतिरिक्त नगर में देशभक्ति के वातावरण निर्माण के लिए रथ के माध्यम से शहर में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम आधारित गीतों का प्रसारण किया जा रह है एवं लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026