पनीर एवं दूध के सैैम्पल लिये, जांच के लिए भेजा
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि इसी क्रम में आज गणेश बाजार श्योपुर स्थित बालाजी दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालक श्री विष्णु सिंहल के समक्ष पनीर एवं देशी घी के सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि डेयरी के निरीक्षण के दौरान लगभग 10 किलो पनीर एवं एक छोटे ड्रम में लगभग 15 किलो देशी घी पाया गया, उक्त दोनो खाद्य सामग्री के सैम्पल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर विधिसंवत कार्यवाही की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur