जगदलपुर: विश्व हिंदू परिषद ने सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री को गौ तस्करी और अवैध पशु बाजार बंद करने का ज्ञापन सौंपा
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर गौ तस्करी रोकने और पशु बाजार बंद करने ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के मुन्ना बजरंगी ने कहा कि पशु बाजारों की आड़ में गौ तस्करी लगातार हो रही है,गौ तस्करी मुख्य रूप से पैदल की जा रही है जो की जगदलपुर से सुकमा कोंटा मार्ग से पशुओं को कत्ल खाने ले जाया जा रहा है।