जगदलपुर: दलपत सागर में नगर निगम का उड़नदस्ता वाहन अनियंत्रित होकर गिरा
रविवार सुबह 9 बजे नगर निगम जगदलपुर का उड़नदस्ता वाहन अनियंत्रित होकर दलपत सागर में जा गिरा और डूब गया। हालांकि इसका चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में कामयाब रहा और इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार को संपन्न हुए दलपत सागर दीपोत्सव के बाद आज वाहन वहां सामग्रियों को वापस संग्रहीत करने के कार्य हेतु दलपत सागर पहुंचा था।