जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की ली बैठक, नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए तैयारी के दिए निर्देश
दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये उप मुख्यमंत्री व बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार शाम 4 बजे को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने सीधा संवाद करते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं से आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने आह्वान किया।