जगदलपुर: दलपत सागर में अनियंत्रित होकर गिरा ऑटो, बाल-बाल बचे ऑटो में सवार लोग
रविवार शाम 5 बजे धरमपुरा की ओर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर दलपत सागर में जा घुसा। हालांकि की राहत की बात यह रही कि ऑटो में सवार लोग और चालक किसी तरह ऑटो से बाहर निकलने में कामयाब रहा और इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के वक्त ऑटो में। चालक सहित कुल 4 लोग सवार थे। वहां मौजूद लोगों ने ऑटो को कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो को दलपत सागर से बाहर निकाला ।