मुरैना नगर: दिमनी पुलिस की लोडर पर कार्रवाई पर सवाल, चंबल घाट से अवैध उत्खनन का दावा, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
दिमनी पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल,चंबल घाट से अवैध उत्खनन का दावा,गोबर के घूरे से पकड़े लोडर का वीडियो हुआ था वायरल,ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस में आवेदन दिया हैं ।मुरैना में नवागत एसपी धर्मराज मीणा के आने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है,लेकिन दिमनी थाना पुलिस की आज की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है।