70–75 रुपये का पउआ दिमनी में 100 रुपये के तीन, 7 जुलाई को खत्म हो चुकी है मियाद।
मुरैना। दिमनी कस्बे में कथित तौर पर एक्सपायर हो चुकी शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 20 दिन पहले मियाद समाप्त हो चुकी शराब को लाइसेंसी शराब दुकान पर कम कीमत में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। आधे दाम में शराब मिलने की जानकारी के बाद आसपास के कस्बों और गांवों से भी लोग दिमनी पहुंच रहे हैं।
दिमनी के लहर रोड स्थित लाइसेंसी शराब दुकान पर अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री होती है। पूरे जिले में देसी शराब का एक पउआ करीब 70 से 75 रुपये में बिक रहा है, जबकि दिमनी की उक्त दुकान पर एक पउआ 40 रुपये में दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, 100 रुपये में तीन पउआ दिए जाने का भी दावा किया जा रहा है।
बताया गया है कि दुकान पर बेचे जा रहे पउआ ग्वालियर डिस्टलरी में निर्मित हैं। इनके लेबल पर निर्माण/पैकिंग तिथि 7 जुलाई 2025 दर्ज है। पउआ पर यह भी अंकित है कि शराब निर्माण के एक वर्ष बाद एक्सपा