तितौवा चौराहा से बिधियानी मोड़ तक सड़क बदहाल, जल्द मिलेगा समाधान
खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में तितौवा चौराहा से स्टेशन रोड होते हुए बिधियानी मोड़ तक जर्जर सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। सड़क की बदहाली के विरोध में छात्रों ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। हालांकि, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रयासों से सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और अगले एक से डेढ़ महीने के भीतर सड़क के निर्माण की उम्मीद जताई जा रही है।