जमुई: खैरा में मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, मवेशी लदी मैजिक जब्त, दो लोग गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 5, 2026 खैरा थाना पुलिस ने मंगलवार 2 बजे मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाई स्कूल चौक के पास पांच मवेशियों से लदी एक मैजिक वैन जब्त की। गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के निर्देश पर 112 टीम और एएसआई उपेंद्र कुमार सिंह ने वाहन को रोका। जांच में दो गाय, दो बैल और एक बछड़ा बरामद हुआ।