कुलपहाड़: कोटरा ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, बेदखली आदेश के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
कोटरा में ग्रामसभा की भूमि पर कथित अवैध निर्माण और कब्जे का मामला एक बार फिर चर्चा में है। गांव निवासी जयहिन्द पुत्र मुन्नालाल ने जिलाधिकारी महोबा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्रामसभा के रास्ते में दर्ज गाटा संख्या 288 पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कर लिया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।