सहारनपुर: सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की
समाजवादी पार्टी की महिला सभा जिलाध्यक्ष महजबी खान ने डीएम सहारनपुर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के कई जिलों में मतदाता सूची से नाम काटे जाने का एफिडेविट दिया था। चुनाव आयोग ने 17 अगस्त 2025 को प्रेस वार्ता में इसे गलत और आधारहीन बताया।