सहारनपुर: अंबाला रोड पर अखिल भारतीय पाल महासभा और युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति का सम्मान समारोह आयोजित हुआ
गुरुवार दोपहर 3:00 बजे अखिल भारतीय पाल महासभा, युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति के द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इस वर्ष शैक्षणिक परीक्षाओं में सफल हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उद्देश्य न केवल छात्रों को प्रोत्साहित करना था, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश देना भी था।