चैनपुर: शिव बारात की धूम से थिरका चैनपुर, देर रात तक गूंजता रहा हर-हर महादेव
Chainpur, Gumla | Feb 15, 2026 आस्था और उल्लास के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर आज चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालय शिवभक्तों की भारी भीड़ से गुलजार रहे। जानकारी देते हुए रात के आठ बजे बताया गया कि देर शाम तक हजारों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कर चुके थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के