जशपुर: जशपुर में चिकित्सा शिक्षा की नई शुरुआत, MBBS में 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय शुरू हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित 50 सीटों में से पहले चरण में 41 नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है, जबकि दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी है।