मोठ: समथर कस्बे में 118 मेधावी छात्रों का सम्मान, एमएलसी प्रतिनिधि बोले- प्रतिभाओं का सम्मान ही उज्ज्वल भविष्य की नींव
Moth, Jhansi | Jul 10, 2026 समथर के पीएम श्री महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के 118 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।