टाटानगर रेलवे स्टेशन से कीताडीह जाने वाले मुख्य मार्ग पर गुरुवार को 2:30 बजे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। पुलिस, रेल पथ निरीक्षक और आरपीएफ की निगरानी में बुलडोजर चलाकर गोलपहाड़ी क्षेत्र सहित 24 से अधिक अवैध दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई से एक दिन पहले माइकिंग कर दुकानदारों को सूचना दी गई थी।