कोलारस: विधानसभा में टिप्पणी पर कोलारस कांग्रेस ने मानीपुरा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका
कोलारस ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मानीपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कोलारस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का शुक्रवार शाम 5 बजे पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की।