गोरखपुर: चलती ट्रेन में मोबाइल लूटकर फ्लिपकार्ट से लाखों की खरीदारी कर OLX पर बेचने वाले शातिर युवक को जीआरपी पुलिस ने दबोचा
गोरखपुर। रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल छीनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पन्नेलाल साहनी, निवासी सलेमपुर, देवरिया के रूप में हुई है। उसके कब्जे से ऑनलाइन खरीदारी से प्राप्त 05 मोबाइल फोन, कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बरामद किए गए।