मोतिहारी: जिले की अलग-अलग थाना पुलिस ने शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 3 बाइक की गई ज़ब्त
मोतिहारी जिला अंतर्गत विभिन्न थाना द्वारा शराब की होम डिलीवरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जहां जितना थाना पुलिस ने SSB के सहयोग से 72 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब एवं एक मोटरसाइकिल को बरामद किया। वहीं मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 18 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब एवं दो मोटरसाइकिल को बरामद किया। साथ ही दो तस्कर की गिरफ्तारी की गई।