पथरगामा: पथरगामा घाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 190 मरीजों की हुई जांच
पथरगामा पंचायत के घाट पथरगामा स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को 11:00 बजे दिन में जिला आयुष समिति गोड्डा के तत्वाधान में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर संजीव कुमार डॉक्टर रजनीश आनंद एवं डॉ दीप्ति कुमारी ने 190 मरीजों की स्वास्थ्य की जांच कर रोग के अनुसार निशुल्क दवा दी गई साथ ही आयुष औषधि भी दी गई।