सिमरिया: कलेक्टर ऊषा परमार का सख्त रुख: गेहूं उठाव, अवैध कॉलोनियों पर FIR और जल गंगा अभियान को लेकर कड़े निर्देश
पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने टीएल बैठक में कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने तीन दिनों में गेहूं उठाव और अवैध कॉलोनी निर्माताओं पर FIR दर्ज कराने को कहा। जल गंगा अभियान के तहत महाराज सागर तालाब के लिए सभी कर्मियों को 7 दिन श्रमदान के निर्देश दिए गए। साथ ही विस्थापित बच्चों के दाखिले और वर्षाजनित बीमारियों से बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।