हरदा: शहर के मुक्तिधाम के पास बिजली लाइन पर काम करते समय मजदूर को लगा करंट, 15 फीट से गिरकर हुई मौत
Harda, Harda | Aug 14, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बिजली लाइन पर काम करने के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसा मुक्तिधाम के पास हुआ। घटना के बाद साथी मजदूर युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।