गांधी-शास्त्री जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
#बरेली। समस्त मानव समाज परिवार संस्था की ओर से गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की संयुक्त जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख सुनील कुमार सक्सेना ‘मिलन’ ने सम्मानित लोगों को पटका पहनाकर प्रमाणपत्र प्रदान किए। उनकी पत्नी रजनी सक्सेना ने महिलाओं को पटका पहनाकर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
संस्था प्रमुख सुनील सक्सेना ‘मिलन’ ने कहा कि मानव समाज एक परिवार की तरह है। इस परिवार में देश और समाज के प्रति उत्साह एवं सहयोग की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए। संस्था हर जरूरतमंद मानव के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हिंसा का दौर चल रहा है। ऐसे समय में महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश के साथ विश्व में शांति की कामना करनी चाहिए। सम्मानित किए गए लोग समाज में शांतिदूत की भूमिका निभाएंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है।
सम्मानित होने वालों में किसान नेता राजेश कुमार शमी, शिक्षक हरीश बाबू शर्मा, मुन्नेश अग्निहोत्री, खानचंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, विनय कुमार पाल, सुरेश, विवेक अग्रवाल, नीरज कुमार वर्मा, हेमलता झूमी, प्रधानाचार्य संजय यादव, अमित सक्सेना, नीरू सक्सेना, समाजसेवी राजन उपाध्याय, संजय चंद्रा, विनोद राजपूत, अधिवक्ता सुनील कुमार बरतरिया, हेमंत सिंह, राहुल सक्सेना, अंतरिक्ष सक्सेना, कोमल शमी, बदायूं रोड स्थित बालाजी मंदिर के महंत गिरीश कुमार गोस्वामी, रामलीला सभा सुभाषनगर के अध्यक्ष अशोक कमी, पत्रकार अवधेश शमी, प्रदीप सक्सेना, वीरेंद्र सिंह बॉबी, सुमित शर्मा, प्रवीन शमी, डॉ. अनुराग उपाध्याय और सिपाही ज्योति चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन संतोष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे
Bareilly news Live